सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन आईएसबीटी फ्लाईओवर पर सर्विस रोड के कट पर फंस रहे थे। यहां पर वाहनों के हाईवे से सर्विस रोड की तरफ जाने की वजह से जाम लग रहा था। इससे भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में यातायात पुलिसकर्मी भी लगे हैं। वाहनों के दबाव की वजह से दिक्कत हुई। पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर समस्या को दूर किया जाएगा।
मदिया कटरा और बोदला पर भी जाम
चुनाव ड्यूटी में यातायात पुलिसकर्मी भी लगे हैं। इससे हाईवे के अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में भी लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर 12 से दो के बीच मदिया कटरा पर वाहनों की लाइन लगी रही। बोदला पर शाम तकरीबन पांच बजे जाम रहा। सवारी वाहन से लेकर बस और ट्रैक्टर ट्रालियों के निकलने से दिक्कत हुई। दो घंटे तक जाम लगा रहा।
जाम के प्रमुख कारण
- हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा पर वाहनों के मुड़ने के दौरान लाइन लग रही।
- भगवान टाकीज, रामबाग, टेढ़ी बगिया, बोदला, शाहगंज, लोहामंडी पर सवारी वाहन खड़े रहते हैं।
- एमजी रोड पर रोक के बावजूद बड़ी संख्या में ई रिक्शा चल रहे हैं। इन पर रोक नहीं लग रही है।
- हाईवे पर भी बड़ी संख्या में आटो चलते हैं। इससे जहां बड़े वाहनों की गति पर असर पड़ता है, वहीं हादसे का खतरा बना रहता है।
- चौराहों पर वाहनों की संख्या के हिसाब से यातायात पुलिसकर्मी नहीं रहते हैं।