आगरा ग्रामीण सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने स्ट्रांग रूम की सीलिंग प्रक्रिया में बिना किसी प्रत्याशी अथवा अभिकर्ता के ईवीएम सील करने के मुद्दे पर शुक्रवार को मंडी समिति में धरना दिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग में मामले की शिकायत की है।
कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह का आरोप है कि 10 फरवरी को मतदान के बाद रात्रि में ईवीएम और वीवीपेट मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील करने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान संबंधित आरओ ने आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
'आप जाएं, सीलिंग होगी तो बुला लेंगे'
उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम को सील करने के वक्त प्रत्याशी व उसका कोई प्रतिनिधि होना चाहिए। उनके प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह से रात्रि 11:30 बजे कहा गया कि आप जाएं, जब सीलिंग होगी तब बुलाएंगे। रात्रि साढ़े तीन बजे वह मंडी पहुंचे तो सीलिंग हो चुकी थी।