फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी पर भरा पानी, लगा दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नाला सफाई न होने के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। रविवार को महज डेढ़ घंटे की बारिश में नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण मदिया कटरा रोड पर दो फुट पानी भर गया तो वहीं आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण दोनों ओर की सर्विस रोड पर पानी भर गया। इस कारण यहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन चालक फंसे रहे। मदिया कटरा में भी यही स्थिति रही।
हाईवे पर नालों की सफाई नहीं होने के कारण आईएसबीटी की सर्विस लेन पर दोनों ओर पानी भर गया। यहां रात आठ बजे से जलभराव के कारण जाम लग गया। वाहन फंस गए। रात करीब दस बजे जाम खुल सका। वहीं मदिया कटरा और फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के कार्यों के कारण गड्ढों में फंसे वाहनों के कारण जाम लगा रहा। लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर बिखरा कचरा, गंदगी
रविवार को खंदारी रोड पर कचरे का ढेर लगा हुआ था। बारिश होने पर यह कूड़ा सड़क पर बिखर गया। इससे लोगों को पानी और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। क्षेत्रीय निवासी रामवीर ने बताया कि कचरा नहीं उठा है। अब गीला होने के बाद यहां की सड़क से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें