फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर सुबह से शाम तक जाम...एक मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा, रेंग-रेंग कर चले वाहन

Sat, 20 Dec 2025 10:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जाम से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। सुबह से शाम तक वाहनों की कतार लगी रही। स्कूल की छुट्टी के समय हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नेशनल हाईवे के गुरुद्वारा गुरु का ताल कट और सिकंदरा तिराहा पर शनिवार को सुबह से शाम तक जाम ने परेशान किया। दोपहर में स्कूली वाहन निकलने की वजह से वाहन फंस गए। शाम को वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम लगा। एक मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटा लग गया। वाहनों की लंबी लाइन को खत्म कराने में पुलिस भी फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे से गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर जाम लगने लगा था। यहां पर मेट्रो का काम चल रहा है। सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप से आगे काम शुरू होने से आरओबी से खंदारी जाने वाले वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। पेट्रोल पंप के सामने से दोनों तरफ मेट्रो की बैरिकेडिंग होने से समस्या बढ़ गई है। 

इससे आईएसबीटी तक वाहनों की लाइन लग रही है। सिकंदरा तिराहे पर भी यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। शाम चार बजे से 7 बजे तक समस्या रही। भावना एस्टेट रोड के सामने बने कट पर वाहनों के मुड़ने की वजह से जाम लग रहा रहा था। इसका पुलिस के पास भी कोई समाधान नहीं था।
विज्ञापन


एमजी रोड, मदिया कटरा की समस्या नहीं हुई दूर
दोपहर दो बजे से एमजी रोड और मदिया कटरा पर जाम लग गया। स्कूली वाहनों के निकलने पर वाहन फंस गए। सबसे ज्यादा दिक्कत सेंट जोंस से आगरा कॉलेज तक रही। इमरजेंसी पर रास्ता कम बचने की वजह से बसों को समय लगता है। एक बस के आने पर पीछे बड़ी संख्या में वाहन फंस रहे हैं। सेंट जोंस चौराहे पर सड़क निर्माण की वजह से रास्ता रोका गया है। इस कारण हरीपर्वत से मदिया कटरा होते हुए वाहन निकल रहे हैं। यहां पर भी रोजाना जाम लग रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें