फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 29 मुकदमे, दो बार मुठभेड़ में पकड़ा...अब ऐसे गिरफ्त में आया शातिर चोर, पांच लाख रुपये बरामद

Sat, 20 Dec 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आरोपी ने दयालबाग क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर 55 हजार रुपये और लाखों के गहने ले गए थे। पुलिस अब भागे हुए दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के दयालबाग स्थित कैलाश विहार में बंद घर में चोरी के मामले में पुलिस ने नगला पदी के मसानी मंदिर के पास रहने वाले राजू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गहनों को बेच कर मिले 5,01,700 रुपये बरामद हुए हैं। राजू पर 29 मामले दर्ज हैं और वह दो बार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके साथी कूका उर्फ लवकुश को 17 दिसंबर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दो भागे हुए आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित दयाल विमल ने प्राथमिकी में कहा था कि वह 13 दिसंबर को पत्नी को दवा दिलाने के लिए अस्पताल लेकर गए थे। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। चोर कमरे से 55 हजार रुपये और लाखों के गहने ले गए थे। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि 17 दिसंबर को एक चोर लवकुश उर्फ कूका को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद शुक्रवार रात खासपुर से आरोपी राजू को गिरफ्तार किया गया। 

फिरोजाबाद के कोटला निवासी शिवा और मथुरा के नवादा के रहने वाले कन्हैया को उन्होंने गहने बेचे थे। जो रकम उनसे मिली, वह गहने बेचकर आपस में बांटी थी। पुलिस दोनों खरीदारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें