फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तीन घंटे तक हाथरस रोड जाम

Sun, 22 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जल सम्‍ास्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
शहर के तमाम इलाकों की तरह पानी की समस्या से जूझ रहे राहुल नगर के लोगों ने शनिवार को हाथरस रोड जाम कर दी। गुस्साए लोगों ने तीन घंटे तक टेढ़ी बगिया पर जमकर हंगामा किया। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग भी पानी को तरस गए। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से शहर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इधर, यमुनापार स्थित राहुल नगर में पिछले काफी दिनों से जल संकट बना हुआ है। तमाम शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। भीषण गर्मी में उनका धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने टेढ़ी बगिया पर सुबह लगभग सवा दस बजे जाम लगा दिया। उनके साथ तमाम लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। प्रशासन व जलकल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या है। उन्होंने जलकल विभाग के कर्मचारियों पर टैंकर संचालकों से मिलीभगत का आरोप भी लगाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस बीच और पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने पानी सप्लाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही दोपहर लगभग सवा बजे के जाम खुला।
दुकानों पर खत्म हुए पानी के पाउच
भीषण गर्मी में तीन घंटे तक जाम में फंसे लोग पसीने से तर-बतर हो गए। उनके कंठ सूख गए। खासतौर से बसों में बैठे लोग ज्यादा परेशान हो गए। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास की दुकानों पर पानी के पाउच खत्म हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें