फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पृथ्वीनाथ मंदिर मेला...शहर में रहेगा डायवर्जन, सोच समझकर घर से निकलें; माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर

Sun, 03 Aug 2025 11:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सावन के चाैथे सोमवार को आयोजित होने वाले पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। इसको लेकर शहर में डायवर्जन लागू होगा। रविवार शाम चार बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला लगेगा। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए हैं। मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस ड्रोन की मदद से नजर रखेगी। मेले और मंदिर परिसर में पुलिस सादा कपड़ों में तैनात रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में रविवार को शाम 4 बजे से 4 अगस्त को मेला समाप्ति तक बदलाव रहेगा। दोनों दिन नो एंट्री नहीं खुलेगी। हाईवे पर वाहन यथावत चलेंगे। घर से निकलने से पहले अच्छी तरह डायवर्जन को समझ लें नहीं तो परेशान होना पड़ सकता है। प्रमुख मंदिरों रावली, कैलाश, बल्केश्वर, राजेश्वर मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों को बैरियर लगाकर रोक-रोककर निकाला जाएगा।
 
Trending Videos

इन मार्गों से जा सकेंगे वाहन
- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से जलेसर (एटा) और हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से कुबेरपुर कट, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर (एटा) जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एनएच-19 से टूंडला होकर जाएंगे।
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रोड से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने से जाएंगे।
- फतेहपुर सीकरी की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहन पथौली नहर चौराहा से रोहता चौराहा की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।
- पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर शहर आने वाले भारी वाहनों आवागमन बंद रहेगा।
- अमरपुरा चौराहे से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- एनएच-19 से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस बैरियर लगाकर डायवर्जन करेगी।
- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पचौली नहर चौराहा, एमएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी शहर के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

 
विज्ञापन

यहां भी बदला रहेगा यातायात
- वायु विहार तिराहे से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जाएगा। अमरपुरा से बोदला होकर जाएंगे।
- पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के बीच आने वाले मार्गों से कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
- तहसील तिराहे से कोई भी वाहन रुई की मंडी चौराहे की ओर नहीं जाएगा। ये सभी वाहन पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार होकर मारुति एस्टेट से बोदला चौराहे से अमरपुरा होकर जाएंगे।
- रामनगर की पुलिया चौराहा से शंकरगढ़ की पुलिया की ओर कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन मारुति एस्टेट होकर जा सकेंगे।
- सीओडी तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन भोगीपुरा चौराहे की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे।
- स्पीड कलर लैब चौराहे से शाहगंज चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें