विक्टोरिया पार्क से भारी वाहन बस, ट्रैक्टर, डीसीएम आदि यमुना किनारे हाथी घाट की ओर नहीं जाएंगे। हाथी घाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा, अन्य वाहनों को श्मशान घाट चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
स्ट्रैची ब्रिज पुल पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए समस्त सवारी वाहन एमजी रोड होकर आवागमन कर सकेंगे। यमुना किनारा मार्ग पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। विसर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए नो एंट्री पास, अनुमतिपत्र भी निरस्त कर दिए गए हैं।