फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 20 दिसंबर तक बंद रहेगा पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार मार्ग, शाहगंज होकर जाएंगे वाहन

Wed, 15 Dec 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पंचकुइयां-कोठी मीना बाजार मार्ग पर पांच दिन तक वाहन नहीं चलेंगे। रेलवे के आगरा कैंट-राजा मंडी खंड के पुल के स्टील गार्डरों को पीएससी स्लैब में बदलने के कारण यातायात परिवर्तित किया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पंचकुइयां चौराहे से कोठी मीना बाजार की ओर जाने वाला रास्ता बुधवार रात 12 बजे से 20 दिसंबर तक बंद रहेगा। वाल्मीकि बस्ती के पास बने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर गर्डर बदले जाएंगे। जिसके लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को राधा बल्लभ इंटर कॉलेज, चारबाग शाहगंज होते हुए सोरो कटरा से गुजारा जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेल प्रशासन के मुताबिक आगरा कैंट से राजामंडी खंड में आरओबी 1345/4 पर पुराने गर्डर बदलने के लिए सड़क यातायात बंद किया जा रहा है। पंचकुइयां चौराहा से वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। 16 दिसंबर से गर्डर बदलने का काम शुरू होगा, जो 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। गर्डर बदलने का काम यातायात को रोके बिना नहीं हो सकता। पुराने स्टील गर्डर की जगह रेलवे पुल पर आरसीसी स्लैब डाली जाएंगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

सोरों कटरा होकर निकाले जाएंगे वाहन
एसपी ट्रैफिक अरुण चंद्र के मुताबिक, मारुति एस्टेट एवं लोहामंडी की तरफ से आने वाले वाहन कोठी मीना बाजार से पंचकुइयां चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को लाडली कटरा तिराहा स्पीड कलर लैब चौराहा, सोरों कटरा होते हुए पंचकुइयां और शाहगंज रोड होकर निकाला जाएगा। 

पंचकुइयां चौराहे से कोठी मीना बाजार की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन पंचकुइयां चौराहे से शाहगंज रोड होकर शाहगंज चौराहा और सोरों कटरा तिराहा, स्पीड कलर लैब चौराहा होकर जा सकेंगे। 

जिन वाहनों को बोदला एवं फतेहपुर सीकरी की तरफ जाना है, उनको तहसील चौराहे से रूई की मंडी चौराहा होकर भोगीपुरा चौराहे से निकाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें