फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे: गुरुद्वारा गुरु का ताल कट बना मुसीबत, इसे पार करने में चालकों के फूले हाथ-पैर

Wed, 24 Dec 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-दिल्ली हाईवे का गुरुद्वारा गुरु का ताल कट मुसीबत बन गया है। यहां से गुजरना आसान नहीं है। मेट्रो के कार्य के चलते रास्ता सकरा है, इस वजह से यहां दिनभर जाम के हालात रहते हैं। 
विज्ञापन
हाईवे जाम आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईवे पर मंगलवार को खंदारी से गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पार करने में वाहन चालकों के हाथ-पैर फूल गए। दिन भर गुरुद्वारा कट से आइएसबीटी तक वाहनों को रेंग -रेंग कर निकलना पड़ा। शाम को वाहनों की कतारें लाॅयर्स काॅलोनी कट तक पहुंच गई। सर्विस रोड और टीपी नगर से निकलने के कारण जाम और बढ़ गया। बस यात्रियों को आइएसबीटी से निकलने में ही एक घंटे से अधिक समय लग गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर मेट्रो के निर्माण के लिए सर्विस रोड पर काम चल रहा है। मंगलवार को लगे जाम में हजारों लोग फंस गए। जाम से बचने के लिए ट्रक और कार चालक ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों से निकलने के लिए गए, लेकिन यहां भी जाम लग गया। आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे बसों की लाइन से अन्य राहगीर परेशान हो गए।

एमजी रोड पर भी दिन भर वाहन रेंगते रहे। एसएन मेडिकल काॅलेज, पंचकुइयां, रावली और धौलपुर हाउस पर दिन भर वाहनों की कतारें लगी रही। शाहगंज रेलवे फाटक पर मंगलवार को हालात बहुत खराब रहे। लोगों का कहना था कि रोजाना यहां हजारों लोग जाम से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें