फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चौराहे पर रही जाम की स्थिति, पुलिस जूझती रही

विज्ञापन
टूंडला के सुभाष चौराहे पर लगा जाम - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। रक्षाबंधन के अवसर पर सुभाष चौराहे पर दिन भर जाम लगा रहा। पुलिस को इसके लए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि रोडवेज बसें खूब चलीं, लेकिन त्योहार पर वाहन कम पड़ गए। पेट्रोल पंपों पर वाहनों में ईंधन डलवाने के लिए लाइन लगी रही।
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन संचालकों ने इस अवसर पर भरपूर लाभ उठाया। उन्होंने यात्रियों से डेढ़ से दो गुने तक किराया वसूला। नगर में चलने वाले ऑटो चालकों ने भी मनमाना किराया लिया। फिर भी लोगों को वाहनों के इंतजार में काफी देर खड़ा रहना पड़ा। सुभाष चौराहे पर वाहनों के इंतजार में लोगों को भीड़ बनी रही। कई बार जाम लग गया। इसे नियंत्रित करने के लिए सीओ देवेंद्र कुमार को आगे आना पड़ा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर वाहनों में ईंधन डलवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। कई बार तो जल्दी पेट्रोल डलवाने के लिए बहस भी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें