फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा विरोध प्रदर्शन: नगर निगम पर व्यापारियों ने बजाए थाली-चम्मच, भेंट किए फूल

Sat, 15 Feb 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नगर निगम पर प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में वेलेंटाइन डे पर संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम को फूल भेंट किए और निगम परिसर में जाकर थाली-चम्मचें बजाईं। फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' की तर्ज पर व्यापारियों ने नगर निगम को फूल देकर गेट वेल सून का संदेश दिया।
विज्ञापन


संजय प्लेस में पार्किंग का 32 दिनों से विरोध कर रहे वेलफेयर एसोसिएशन ने बीमार नगर निगम का फोटो रखकर फूल अर्पित किए। व्यापारियों के मुताबिक भ्रष्टाचार की बीमारी से ग्रस्त नगर निगम के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है। 

इसके बाद एसोसिएशन के सदस्य नगर निगम पहुंचे, जहां थाली-चम्मच बजाने के बाद अपने साथ लाए फूल और संदेशों को रखा। एसोसिएशन के बृजेंद्र बघेल ने कहा कि नगर आयुक्त बेसमेंट में गोदाम घेरने पर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। यह चुनौती उन्हें स्वीकार है। 
विज्ञापन


विनय मित्तल ने नगर आयुक्त की संपत्ति की जांच की मांग की है। केएन अग्निहोत्री ने कहा कि व्यापारियों ने पार्किंग मसले पर मुख्यमंत्री से समय मांगा है। धरने में संजय गुप्ता, नरेश पारस, नितिन जौहरी, अरविंद सिंह, राजेंद्र पाल, आशीष शर्मा, राकेश मेहरा, बीबी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें