फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: राजा मंडी के व्यापारियों में आक्रोश, 20-20 लाख की रिकवरी नोटिस पर भड़के; कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राजा मंडी बाजार स्थित होटल धर्मलोक और लाभचंद मार्केट के व्यापारियों ने किराया वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
व्यापारी राजा मंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राजा मंडी बाजार स्थित होटल धर्मलोक और लाभचंद मार्केट के व्यापारियों ने किराया वसूली नोटिस के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर दुकानें आवंटित करने की गुहार लगाई। धर्मलोक व लाभचंद मार्केट में 70 से अधिक दुकाने हैं।
विज्ञापन


होटल धर्मलोक और लाभचंद मार्केट के लिए नगर निगम ने भूमि आवंटित किया था। जिसका पट्टा अब निरस्त हो चुका है। ऐसे में किराया वसूली के लिए 20-20 साल से लीज संपत्ति की मार्केट में दुकान चला रहे व्यापारियों से 20-20 लाख रुपये के रिकवरी नोटिस जिलाधिकारी कार्यालय से भेजे गए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

नगर निगम लीज निरस्त कर चुका है। ऐसे में किराया की बजाय नई लीज दुकानदारों के नाम से आवंटित की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने किराया वसूली के लिए एडीएम नागरिक आपूर्ति पर गलत डिग्री बनाने और नोटिस जारी करने के आरोप लगाए। इस दौरान अध्यक्ष अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, जय पुरसनानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें