फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ओमान में नवनियुक्त व्यापार आयुक्त पहुंचे आगरा, बोले- खाड़ी देशों के सहयोग से स्थापित कराएंगे उद्यम

Thu, 26 Sep 2024 09:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ओमान में नवनियुक्त व्यापार आयुक्त आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के सहयोग से आघरा में उद्यम स्थापित कराएंगे।
विज्ञापन
ट्रेड कमिश्नर प्रोफेसर केएस राणा को सम्मानित करते अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान में नवनियुक्त व्यापार आयुक्त प्रो. केएस राणा उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे। उन्होंने ने कहा कि सात खाड़ी देशों के सहयोग से वे आगरा में नए उद्यम लगाने पर काम करेंगे। बुधवार को नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में उन्होंने शहर में फूड पार्क नहीं होने पर भी चिंता जताई। 

विज्ञापन


कहा कि इस उद्योग में 40-60 फीसदी तक छूट है। व्यापारियों से भी आह्वान किया कि वे भी अपने उद्यम के जरिये युवाओं को रोजगार के अवसर विकसित करें। खाड़ी देशों में व्यापार कर रहे शैलेंद्र बंसल ने भी अपने अनुभव साझा किए। 

अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने इनका आभार जताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अवनीश कौशल, केके पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, शलभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें