फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पहुंचे ट्रेड कमिश्नर: बोले- ताजनगरी के विकास के लिए लगाएंगे दम, खाड़ी देश भेजेंगे प्रतिनिधिमंडल

Thu, 26 Sep 2024 08:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रेड कमिश्नर प्रो. केएस राना आगरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि ताजनगरी के विकास के लिए दम लगाएंगे। प्रतिनिधिमंडल को खाड़ी देशों में भ्रमण कराएंगे। ताकि व्यापार के अवसर बढ़ें।
विज्ञापन
ट्रेड कमिश्नर और उत्तर प्रदेश उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष आगरा पहुंचे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को ओमान में नवनियुक्त ट्रेड कमिश्नर प्रो. केएस राना और उत्तर प्रदेश उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग पहुंचे। यहां फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने पुलिस लाइन स्थित होटल में इनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


ट्रेड कमिश्नर ने कहा कि आगरा के विकास प्राथमिता में है। जल्द यहां से एक प्रतिनिधिमंडल को खाड़ी देशों में भ्रमण कराएंगे। ताकि व्यापार के अवसर बढ़ें। अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि आगरा में नए उद्योग लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, मंगल सिंह धाकड़, शिशिर भगत, समर्थ बंसल, महावीर प्रसाद, पवन अग्रवाल, पवन गुप्ता, पंकज जिंदल, मोहन लाल अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें