फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिरी, सात सवारों की मौत, मचा कोहराम

Tue, 25 Sep 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद बिखलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के जसराना में मंगलवार को मैनपुरी जिले के गांव नेकापुर थाना दन्नाहर से नेजा लेकर शिकोहाबाद आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जसराना क्षेत्र में नगला नथुआ के पास खंदी में पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई।  

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सात लोगों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया है। यहां उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे के  बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जसराना घिरोर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की और शव नहीं उठने दिए।  घटना में 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

मैनपुरी जिले के गांव नेकापुर थाना दन्नाहर निवासी उपेंद्र कश्यप अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। मन्नत मांगते हुए उसने परिवार सहित शिकोहाबाद के प्रमुख बालाजी मंदिर पर नेजा चढ़ाने का संकल्प लिया था। मंगलवार को नेजा लेकर परिवार और ग्रामीणों के साथ तीन ट्रैक्टर ट्राली से शिकोहाबाद आ रहा था। 
विज्ञापन


जसराना-घिरोर मार्ग पर नगला नथुआ के पास उबड़-खाबड़ सड़क पर दो ट्रैक्टर आगे निकल गए जबकि तेज रफ्तार तीसरा ट्रैक्टर असंतुलित होकर
नगला नथुआ के पास दस फीट गहरी पानी से भरी खंदी में गिरने से चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने खंदी में कूद कर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

मौके पर समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली को बाहर निकाला। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 35 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग
खुद सुरक्षित बाहर निकले। जबकि पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सात लोगों एंबुलेंस से सैफई ले जाया गया। 

छह लोग जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। दस लोग मामूली रूप से घायल हैं। हादसे के  बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया और शव नहीं उठने दिए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। । 

मृतकों के नाम 

उपेंद्र कश्यप (22) पुत्र राज बहादुर कश्यप निवासी नेकापुर मैनपुरी, पलक (12) पुत्री दीपचंद्र निवासी अकसौली मैनपुरी, पलक का भाई मयंक (8),
नेकापुर निवासी अजय (11) पुत्र रामवीर, धनपाल (40) पुत्र कनौजी शामिल हैं। जसराना सीएचसी पर भर्ती घायल महेंद्र पुत्र रनवीर, मोहरश्री पत्नी राजेश कुमार, विजय पुत्र हरदयाल, रनवीर पुत्र श्याम सिंह, प्रेमलता पत्नी राजेश, शिव कुमार पुत्र श्याम सिंह हैं।
विज्ञापन

इलाज के दौरान सैफई में दो लोगों की मौत 

फिरोजाबाद बार्डर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर टॉली पलटने से 25 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से नौ लोगों सैफई के मिनी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो बच्चियाें की मौत हो गई। जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जिले मैनपुरी के गंगाहार थाने के नेकापुरा गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दर्शन करने जा रहे थे। फिरोजाबाद बॉर्डर के पास ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। नौ घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर मुस्कान (8) पुत्री लक्ष्मी नेकापुरा और भक्ति (7)पुत्री चंद्रभान कुर्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। साधना (32),सारिका (20),अथर (24), पल्लवी (18),रूही (22), आशीष (28) और धनपाल (40) जख्मी है। इनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें