फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर ट्राली ने वाहन में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

Thu, 11 Sep 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों कोतवाली के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर ट्राली ने वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में वाहन सवार वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बदायूं जिले में कछला पुख्ता निवासी राम खिलाड़ी (60) पुत्र प्रेम राज बृहस्पतिवार को अपनी बहनों से मिलने के लिए कासगंज आए थे। राम खिलाड़ी के बहनोई झम्मन सिंह ने बताया कि वह सलेमपुर स्थित बहन की ससुराल से रात में मोपेड से बदायूं लौट रहे थे। रास्ते में सोरों कोतवाली के आगे ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। झम्मन सिंह ने बताया कि रात होने की वजह से उनकी बहन और बहनोई राम खिलाड़ी को वापस जाने से रोकते रहे, लेकिन वह नहीं माने। मोपेड से रात में ही बदायूं वापस चले गए। घर से जाने के आधे घंटे बाद उनके एक्सीडेंट की खबर मिली तो परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पहुंचकर उनकी मौत की खबर मिली तो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें