फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को राैंदा, अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 14 Sep 2026 04:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजन और स्थानीय लोग घायल वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा फतेहाबाद के बाह बाईपास रोड पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े 75 वर्षीय वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सैदपुर थाना निबोहरा निवासी रामलक्षिन पुत्र भगवती स्वरूप सोमवार को किसी काम से फतेहाबाद आए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बाह रोड बाईपास पर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बाह की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन और स्थानीय लोग घायल वृद्ध को उपचार के लिए आगरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही ट्रैक्टर और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें