फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने रौंदे बाइक सवार: सास का टूट गया हाथ, आंखों के सामने बहू की मौत देख कांप गई वो; बेटे की हालत गंभीर

Tue, 11 Aug 2026 06:20 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बाह में हुआ भयानक हादसे में सास का हाथ टूट गया, वहीं बहू की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बेटा भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो, ट्रैक्टर जिससे हुए हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में फरैरा-शिकोहाबाद मार्ग पर मंगलवार की दोपहर 2 बजे बाह की नौरंगीघाट चौकी के सामने ट्रैक्टर ने बाइक सवार रौंद दिए। जिससे रिजोर, एटा के भरतोली गांव की अफसाना (35) की मौत हो गई। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उसकी सास नसीवन का एक हाथ टूट गया, जबकि मृतका का बेटा अरबाज घायल हो गया। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। रिजोर, एटा के भरतोली गांव की नसीवन ने बताया कि वह परिवार के साथ जैतपुर के तिलूपुरा गांव के ईंट-भट्ठे पर काम करती है। सोमवार को बेटा सुकर अली की पत्नी की अफसाना, नाती अरबाज के साथ एटा गई थी। मंगलवार को वापस लौट रहे थे। तभी नौरंगीघाट पुल के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसका हाथ टूट गया। 

आंखों के सामने ही बहू अफसाना की मौत हो गई, नाती अरबाज घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अरबाज को नसीवन को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से नसीवन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें