फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते-सोते आई मौत: चारपाई पर लेटी महिला, सुबह न उठी; चिकित्सकों ने बताई जान जाने की ये वजह

Tue, 11 Aug 2026 06:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में एक महिला की सोते-सोते जान चली गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुखर्र्ना की एक महिला को सोते समय साइलेंट अटैक आ गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर परिजन पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंगलवार की सुबह करीब 6.45 बजे परिजन नूरफातिमा (55) निवासी मुखर्ना को लेकर पहुंचे। यहां देवर शकील ने बताया कि सुबह के वक्त सोते समय अचानक साइलेंट अटैक आ गया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

थोड़ी देर बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें