फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भीड़ को कुचलने के लिए दौड़ता ट्रैक्टर, बचते हुए पत्थर बरसाते लोग, खौफनाक मंजर की तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल 

Sun, 22 May 2022 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डौकी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ।  लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। महिला ने झोपड़ी में आग लगा दी। बवाल में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।
 
विज्ञापन
1 of 6
भीड़ को कुचलने के लिए दौड़ता ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम पीपरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है।  विवाद के दौरान लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो वहीं दूसरे वीडियो में महिला झोपड़ी में आग लगाती दिखाई दे रही है। पूरे घटनाक्रम में करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मामला थाना डौकी क्षेत्र के पीपरा गांव का है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक करीब 12:00 बजे गांव में दो पक्षों ओमप्रकाश पुत्र भूदेव और गुड्डू पुत्र परशुराम में आपसी कहासुनी हो गई, देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा हो गया कि एक पक्ष ने ट्रैक्टर पर सवार होकर वहां मौजूद लोगों को कुचलने का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी  फैल गई।
विज्ञापन

2 of 6
ट्रैक्टर पर पत्थर बरसाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के गांव सुरीर में आज पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों  में विवाद हो गया। ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर के लोग लाठी डंडे लेकर खेतों में आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मोर्चाबंदी हुई और लाठियां चलने लगी। इस बीच एक युवक ट्रैक्टर के साथ मौके पर आ गया और लोगों को कुचलने के लिए ट्रैक्टर दौड़ा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रैक्टर का तांडव - फोटो : अमर उजाला
साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से ट्रैक्टर पर बैठा शख्स लोगों को कुचलने का प्रयास कर रहा है। यही नहीं ऐसा बताया गया है कि ट्रैक्टर पर सवार शख्स के पक्ष की एक महिला ने अपनी ही झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे की झोपड़ी जलकर राख हो गई, इसका वीडियो भी वायरल है ।

4 of 6
ट्रैक्टर से बचते लोग - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर चालक की  दबंगई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, चीख पुकार के साथ दोनों पक्षों से 3 महिलाओं समेत करीब 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर गांव में इलाका पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देख कर दोनों पक्षों से अधिकतर लोग भाग निकले।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैक्टर चालक को घेरने का प्रयास करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। ऐसा बताया गया है कि 7 महीने पहले दोनों पक्षों में छेड़छाड़ की घटना को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें थाने पर मुकदमा भी लिखा था पुलिस उसकी जांच कर रही है। इसी बात को लेकर आज कहासुनी हुई और विवाद ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैक्टर, भीड़ और बवाल - फोटो : अमर उजाला
मामले में थाना अध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि गांव में झगड़े की सूचना मिली है, मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।  आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें