फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क का सीसी निर्माण करने के बाद नहीं बनाई गई पटरी

Tue, 04 Nov 2025 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को हो रही परेशानी, करीब तीन माह पूर्व हुआ था मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। कस्बा मोहनपुरा के गांव रामपुर से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते का सीसी निर्माण कराने के बाद सड़क के दोनों ओर पटरियों का निर्माण नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से बड़ी संख्या में बच्चे प्रतिदिन स्कूल पढ़ने जाते हैं। करीब तीन महीने पहले रास्ते का सीसी निर्माण कार्य कृषि उत्पादन मंडी समिति ने कराया था, लेकिन मार्ग के दोनों तरफ पटरियां नहीं बनाई गई। यहां न तो मिट्टी डाली गई है और न ही इंटरलॉकिंग बिछाई गई है, जिससे आए-दिन छात्र-छात्राएं और ग्रामीण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सीसी मार्ग के दोनों तरफ पटरी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों की बात-
- सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं। कई बार सामने से चार पहिया वाहन आने पर बच्चों के चोटिल होने का भय रहता है। पटरियां शीघ्र बनाई जानी चाहिए- अतेंद्र कुमार, ग्रामीण, गांव रामपुर
- रास्ता महज करीब 9 फुट चौड़ा है। जिस कारण दोनों तरफ से वाहन आने पर पटरी पर उतारना पड़ता है। पटरियां एक से दो फुट तक गहरी हैं जिससे दुर्घटना होने का खतरा रहता है। - दिनेश कुमार, ग्रामीण, गांव रामपुर
- सीसी निर्माण होने से गांव की सात वर्ष पुरानी मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान तो हुआ लेकिन पटरियों के न बनाए जाने से पैदल यात्रियों की परेशानी बरकरार है। - सत्यम राजपूत, ग्रामीण, गांव रामपुर
विज्ञापन

- रास्ते के सीसी निर्माण के बाद पटरी नहीं बनाई गईं हें। कम चौड़े रास्ते से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पटरी निर्माण शीघ्र होना चाहिए- बहादुर सिंह, ट्रैक्टर चालक, गांव रामपुर

वर्जन-
- पटरी निर्माण की जांच की जाएगी। टेंडर में पटरी का निर्माण प्रस्तावित था या नहीं- संजीव कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें