फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी: सैलानियों ने किला और महताब बाग से देखा ताजमहल, आज बंद रहेंगे सभी स्मारक

Sat, 19 Jun 2021 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा किला में सेल्फी लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजमहल शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के कारण बंद रहा तो दीवानों ने इसे महताब बाग और आगरा किला जाकर निहारा। शुक्रवार को ताजमहल बंद होने की जानकारी पर्यटकों को नहीं थी। वे ताज पहुंचे तो पता चला कि पूरे दिन और शनिवार-रविवार को वीकएंड कर्फ्यू के कारण स्मारक बंद रहेंगे। इस पर पर्यटक ताजमहल के दीदार के लिए यमुनापार महताब बाग और आगरा किला पहुंचे। मुसम्मन बुर्ज और अंगूरी बाग से उन्होंने ताजमहल को देखा। स्मारकों के खुलने के बाद ताज पर तो दो हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे लेकिन आगरा किला और महताब बाग समेत स्मारकों पर पर्यटक कम रहे। लेकिन शुक्रवार को ताज बंदी के कारण आगरा किला पर अप्रत्याशित रूप से पर्यटक बढ़ गए। यही हाल महताब बाग का रहा, जहां शुक्रवार को 241 पर्यटकों ने प्रवेश किया जबकि गुरुवार को यहां केवल 31 पर्यटक ही आए थे। आगरा किला में बुधवार को महज 221 और गुरुवार को 317 पर्यटक आए थे जबकि शुक्रवार को इनकी संख्या बढ़कर 553 हो गई। 

विज्ञापन

ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड पर स्मारक बंद करने से नुकसान
दो दिन ताज खोलने की जरूरत ही क्या थी, जब शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद ही रहना था। इससे पर्यटकों में गलत संदेश जाता है और वह ताज के लिए विशेष रूप से आने में हिचकने लगते हैं। वीकएंड पर भी खोला जाता तो बेहतर रहता। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

ताजमहल देखने आए सैलानी फोटो खिंचाने के दौरान खुुशी की मु्द्रा में - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर शुरू से ही वीकएंड पर ही भीड़ रही है। ऐसे में शनिवार-रविवार को ताज खोलना चाहिए। पर्यटन उद्योग तभी रफ्तार पकड़ेगा, जब वीकएंड पर ताज खुलेगा। अन्य दिनों में लोग बेहद कम आते हैं। -सर्वोत्तम सिंह, अध्यक्ष, पुरातत्व फोटोग्राफर्स एसोसिएशन

आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
स्मारक                             पर्यटक
आगरा किला                        553
महताब बाग                         241
सिकंदरा                             241
फतेहपुर सीकरी                  181
एत्माद्दौला                            73
रामबाग                               24
मरियम टूम                          12
 
विज्ञापन

महताब बाग से ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग में अंदर 300, बाहर 500 रुपये का टिकट
आगरा विकास प्राधिकरण ने जो व्यू प्वाइंट बनाया है, उसके प्रचारित न होने की प्रमुख वजह ये है कि एडीए ने यहां शुल्क ज्यादा रखा है। पूर्व में 200 रुपये विदेशी पर्यटकों के लिए तय किए गए थे। इसी तरह रात्रि दर्शन का टिकट भी 500 किया गया है, जबकि महताब बाग स्मारक के अंदर से दिन में विदेशी पर्यटक महज 300 रुपये में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। महताब बाग के अंदर फूल, बेहतरीन बागीचा और फव्वारा भी है। एडीए ने यमुना किनारे कटीले तार लगाकर केवल बेंच लगाई है, जहां इंटरलॉकिंग टाइल्स हैं और यमुना में उगे कटीले बबूल, झाड़ियां नजर आते हैं। महताब बाग का व्यू, एडीए के व्यू प्वाइंट से बेहतर और सस्ता है। इस वजह से टूर आपरेटर एडीए के व्यू प्वाइंट की जगह पर्यटकों को महताब बाग जाने की सलाह देते हैं। 

ताजहमल: सुरक्षा के लिए तैयार होंगे कमांडो, पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग, एडीजी सुरक्षा ने देखी व्यवस्थाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें