फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज देखने पहुंचे पर्यटक को देख चाैंक गए जवान...नहीं दिया प्रवेश, युवक ने जताई नाराजगी; देखें वीडियो

Wed, 20 Aug 2025 12:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताज देखने पहुंचे पर्यटक को देख सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान चाैंक गए। पर्यटक के पास बैग को देख उसे ताज में प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर युवक ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक को रोका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल देखने पहुंचे कानपुर के एक पर्यटक को रोक दिया गया। उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। उनके पास एक बैग था, जिस पर श्रीराम लिखा हुआ था। बैग के साथ पर्यटक को प्रवेश करने से सीआईएसएफ के जवानों ने रोक दिया। इस पर पर्यटक ने नाराजगी जताई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


कानपुर के रहने वाले आशीष ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचे थे। वह टिकट लेकर स्मारक के गेट पर पहुंचे। उन्होंने अपने बैग को स्कैनिंग मशीन में रख दिया। पर्यटक की मानें तो तभी सीआईएसएफ जवान ने उन्हें रोक दिया। कहा कि बैग लेकर अंदर नहीं जा सकते।

 

उनके बैग पर श्रीराम लिखा था। आशीष ने इसको लेकर नाराजगी जताई, लेकिन जवानों  ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। पर्यटक ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह कह रहे हैं कि देश में रहकर अगर अपने आराध्य का नाम लिखा बैग नहीं ले जा सकते तो ऐसे स्थान का बहिष्कार करना चाहिए।


 
विज्ञापन

सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट वैभव दुबे ने बताया कि चेकिंग के दाैरान पर्यटक के बैग में सुपारी, तंबाकू और सुपारी कटर मिला था। इस वजह से पर्यटक से कहा गया था कि वह प्रतिबंधित सामान बाहर निकालकर रख दे या फिर बैग को बाहर क्लाॅक रूम में रख दे। हालांकि पर्यटक ने ऐसा करने की बजाय वीडियो बनाकर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को धार्मिक रूप देने का प्रयास करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें