फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज में गिरा पर्यटक... टूट गई पैर की हड्डी, गर्मी से हाल बेहाल; दो महिलाएं बेहोश

Thu, 04 Apr 2024 08:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल में फोटो खींचते समय पर्यटक गिर गया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। वहीं गर्मी से भी हाल बेहाल रहे। गर्मी के कारण दो पर्यटक बेहोश हो गए। 
विज्ञापन
ताज में फिसलने से पर्यटक के पैर की हड्डी टूटी, गर्मी से दो महिलाएं बेहोश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को ताजमहल में सेंट्रल टैंक के पास फोटोग्राफी करते समय फिसलने से पर्यटक के पैर की हड्डी टूट गई। वहीं दो पर्यटक गर्मी के कारण बेहोश हो गए। एक महिला पर्यटक को बंदर ने काट लिया। सभी को प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

विज्ञापन


लखनऊ से परिजन के साथ ताजमहल देखने आए प्रवीर मित्रा जब सेंट्रल टैंक के पास फोटो खींच रहे थे, उनका पैर फिसल गया। वह नीचे गिरे, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें व्हील चेयर से ताज पूर्वी गेट डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भेजा गया।

गर्मी के कारण खराब हो गई तबीयत

महाराष्ट्र से आई 35 वर्षीय प्रिया अनिल शिंदे और पश्चिम बंगाल की 65 वर्षीय सुंदरानी मोर्रों की तबीयत दोपहर में गर्मी के कारण खराब हो गई। एएसआई के कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार दिलाया। सिंगरौली से ताज देखने आईं पूनम सरोज को बंदर ने काट लिया। 25 वर्षीय पूनम को डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें