फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर सैलानियों का सैलाब: 26 हजार से ज्यादा पहुंचे, पार्किंग फुल; हरियाणा के बच्चे को बंदर ने काटा

Mon, 31 Aug 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजमहल में रविवार को 26 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे पूर्वी और पश्चिमी गेट पर लंबी कतारें लग गईं और पार्किंग पूरी तरह भर गई। इसी दौरान हरियाणा से आए छह वर्षीय बच्चे अयांश को मेहमानखाने के पास बंदर ने काटकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
ताज पर सैलानियों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताजमहल का दीदार करने के लिए देश-दुनिया से आए पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही पश्चिमी और पूर्वी प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। टिकट विंडो से लेकर सुरक्षा जांच से गुजरकर मुख्य परिसर में प्रवेश करने में सैलानियों को आधा घंटे से भी अधिक का समय लगा। पर्यटकों की भीड़ के चलते सामान जमा कराने वाले लॉकर रूम पर भी सैलानियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पर्यटकों की एकाएक बढ़ी संख्या के कारण दोपहर होते-होते पश्चिमी गेट स्थित पार्किंग पूरी तरह से फुल हो गई। पार्किंग में जगह न मिलने पर कई सैलानियों को मजबूरन अपने वाहन सड़क किनारे ही पार्क करके ताज की ओर रुख करना पड़ा।
विज्ञापन




ताज में हरियाणा से आए बच्चे को बंदर ने काटा
ताजमहल का दीदार करने पहुंचे हरियाणा के एक परिवार का भ्रमण का सपना अधूरा रह गया। मेहमानखाने के पास छह साल के बेटे अयांश पर बंदर ने हमला कर दिया। उसके हाथ को काटकर जख्मी कर दिया। बच्चे के चीखने पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और घटना की जानकारी सीआईएसएफ के जवानों को दी। इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार को भी ताजमहल परिसर में एक पर्यटक को बंदर ने काटकर घायल कर दिया था। बरसात में ताजमहल में बंदर आक्रामक हो गए हैं। आए दिन पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें