फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नियमों पर संग्राम: क्षत्रिय महासभा का प्रदर्शन, फतेहाबाद रोड पर लगा जाम; आंवलखेड़ा में पैदल मार्च

Mon, 31 Aug 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने आगरा के फतेहाबाद रोड पर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। आंवलखेड़ा में भी क्षत्रिय समाज ने बैठक के बाद पैदल मार्च निकालकर प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग की।
 
विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में क्षत्रिय महासभा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा के सामने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष हरीशंकर जसावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के कारण फतेहाबाद रोड पर जाम भी लग गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी के विवादित नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने उच्च शिक्षा में आरक्षण समाप्त करने, आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक स्थिति के आधार पर करने और सरकारी नौकरी वाले परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान लाल सिंह तोमर, अमन चौहान, राहुल दीक्षित, सचिन परमार, अजय धाकरे, अमित जसावत, मोहित चौहान और तारन सिंह जसावत आदि मौजूद रहे।

आंवलखेड़ा में क्षत्रिय समाज ने निकाला पैदल मार्च
यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में रविवार को आंवलखेड़ा में क्षत्रिय समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता नरेंद्र विक्रम सिंह परमार ने की। वक्ताओं ने प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। बैठक के बाद मांगों के समर्थन में पैदल मार्च भी निकाला गया। संचालन मयंक परमार, हुकुम सिंह चाहर और वीरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान श्योराज सिंह परमार, मुन्नालाल, अंशुमान शास्त्री, गजेंद्र सिंह परमार, सरपंच मुकेश, बंटी चौहान, बालाजी, कौशलेंद्र सिंह, लाल कुमार, रामू परमार, शीशपाल मास्टर, गुरुदयाल सिंह और रामेश्वर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें