फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज पर त्योहार पड़ा भारी: दे दिनों में महज इतने सैलानियों ने देखा ताजमहल, अन्य स्मारकों पर भी संख्या रही कम

Wed, 03 Nov 2021 02:28 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल पर सैलानियों की संख्या आम दिनों में बीस हजार के आस-पास रहती है। लेकिन त्योहार पर ये आंकड़ा आधा भी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के त्योहार के लिए लोग जुटे हुए हैं। इसका असर ताजमहल पर सोमवार को नजर आया। अब तक ताज पर सामान्य दिनों में 12 से 15 हजार और वीक एंड पर 20 से 30 हजार तक सैलानी आ रहे थे। पंचोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर महज आठ हजार सैलानी ही ताजमहल का दीदार करने आए। केवल ताज नहीं, बल्कि सभी स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। ताज पर मंगलवार को 8431, आगरा किला पर 2418, सिकंदरा पर 388, एत्माद्दौला पर 268, महताब बाग पर 141, रामबाग पर 66, मरियम का मकबरा पर 31 पर्यटक पहुंचे। 

विज्ञापन


दिवाली से पहले ताज पर महज 9549 पर्यटक आए 
इससे पहले ताजमहल पर सोमवार को महज 9,549 सैलानी पहुंचे। इनमें से 69 विदेशी पर्यटक थे। अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। 
आगरा किला पर महज 2,733 सैलानी आए, जबकि सिकंदरा में 434, फतेहपुरी सीकरी में 592, एत्माद्दौला स्मारक में 215, मरियम के मकबरे में 61, रामबाग में 61 और महताब बाग में 237 पर्यटक ही आ पाए। 

आगरा एप्रूव्ड गाइड  एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या दिवाली पर इतनी कम नहीं रहती थी। कोरोना से पहले पंचोत्सव के दौरान 25 से 40 हजार पर्यटक तक रहते थे। जो लोग आगरा के रास्ते अपने घरों को जाते थे, वह ताजमहल देखकर ही दिवाली पर घर पहुंचते थे, पर इस बार दिवाली से पहले संख्या बेहद कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटेश्वर मेला: 11 लाख की घोड़ी लाडली पर फिदा रहे खरीदार, ऊंट का नाच देख सीडीओ हुए अचंभित, तस्वीरें
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें