पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जल्द हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। 28 जून को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर सरकार पर कोई व्यय भार नहीं पड़ेगा। हेलिपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर आने वाले व्यय का भुगतान संबंधित फर्म करेगी।
हेलिपोर्ट के अंतर्गत स्थापित होने वाले पुलिस थाना व चौकी के लिए भूमि की निशुल्क व्यवस्था भी संबंधित फर्म करेगी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि हेलिपोर्ट को पहले 30 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। अनुबंध को फिर से 30 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अगले चरण में प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलिपोर्ट का संचालन करने का प्रस्ताव है।
ये भी पढ़ें - Agra: बस में पत्नी से अंजान युवक ने की ऐसी शरारत, देखते ही आपा खो बैठा पति; आरोपी का कर दिया बुरा हाल