फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में 6 साल बाद फिर शुरू होगी पर्यटन बंधु की बैठक, होटल-ट्रैवल कारोबारियों की समस्याएं होंगी दूर

Fri, 20 Nov 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में वर्ष 2020 से बंद पर्यटन बंधु की बैठक फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है। डीएम मनीष बंसल के आश्वासन के बाद होटल, ट्रैवल और हस्तशिल्प कारोबारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी एक मंच पर आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के होटल, ट्रैवल और हस्तशिल्प समेत पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अब अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिलाधिकारी मनीष बंसल के आश्वासन के बाद 2020 से ठप पड़ी पर्यटन बंधु की बैठक एक बार फिर शुरू होने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व में इस मंच पर पर्यटन विभाग, पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के अफसर पर्यटन उद्यमियों के साथ सीधे संवाद करते थे। इससे ताजमहल, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी आदि स्मारकों के आसपास यातायात, पार्किंग और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अड़चनें मौके पर ही सुलझ जाती थीं। बैठक बंद होने से प्रशासन और पर्यटन जगत के बीच संवादहीनता बनी हुई थी। आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के मुताबिक, चैंबर की बैठक में डीएम के आश्वासन के बाद अब पर्यटन बंधु की व्यवस्था फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

विभागों के बीच उलझी रहीं समस्याएं
पर्यटन उद्यमी राजीव तिवारी का कहना है कि एक तय मंच न होने से होटल, गाइड, ट्रैवल और हस्तशिल्प कारोबारियों की सुनवाई प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही थी। छोटे-छोटे स्थानीय मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं के लिए भी उन्हें अलग-अलग दफ्तरों में भटकना पड़ रहा था।
विज्ञापन


उद्योग बंधु जैसी व्यवस्था की मांग
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि कारोबारियों ने जिला उद्योग बंधु और वाणिज्य बंधु की तर्ज पर पर्यटन बंधु की बैठक भी नियमित अंतराल पर आयोजित करने की मांग रखी है। उनके अनुसार, बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि पर्यटन विकास के सुझावों और लंबित शिकायतों पर ठोस कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें