फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरगर्दी : चार माह पहले 9.20 लाख से बनी सड़क टोरंट ने खोद डाली

Wed, 14 Oct 2020 01:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बेलनगंज के पार्षद अनुराग चतुर्वेदी ने नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई कि 4 महीने पहले आरसीसी से बनी सड़क बिना अनुमति के
टोरंट पावर ने खोद दी है। 100 मीटर लंबाई में केबिल डालने के लिए अनुमति के बिना खोदाई पर टोरंट पावर के खिलाफ कार्यवाही क्यों
नहीं की गई। इस पर नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई और मौके पर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
खोदी गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने पहले बेलनगंज की उमरैया गली में 9.20 लाख की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण किया गया था। जिसे मंगलवार को टोरंट पावर में खोद डाला।
विज्ञापन



क्षेत्रीय पार्षद ने इस मामले में नगर आयुक्त निखिल टीकाराम से शिकायत की जिसके बाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर समेत चार अधिकारियों की टीम मौके पर जांच करने के लिए पहुंची तो पाया कि 100 मीटर लंबाई में बिना अनुमति के इमरजेंसी कार्य दिखाते हुए टोरेंट पावर ने सड़क की खुदाई कर दी। रोड कटिंग करने के बाद जो मरम्मत का काम किया जा रहा है, वह भी मानकों पर खरा नहीं पाया गया।


बेलनगंज के पार्षद अनुराग चतुर्वेदी ने नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई कि 4 महीने पहले आरसीसी से बनी सड़क बिना अनुमति के टोरंट पावर ने खोद दी है। 100 मीटर लंबाई में केबिल डालने के लिए अनुमति के बिना खोदाई पर टोरंट पावर के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की गई। इस पर नगर आयुक्त निखिल टीकाराम ने चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई और मौके पर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लगाया जा सकता है जुर्माना
चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने मौके पर मरम्मत का काम मानकों पर खरा नहीं पाया। उन्होंने दोबारा से सीसी सड़क के मानकों के मुताबिक मरम्मत कार्य करने को कहा है। इस मामले में नगर निगम रोड कटिंग करने पर टोरंट पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

कोई कार्रवाई नहीं कर रहा निगम
मोतीगंज के पार्षद राकेश जैन ने कहा कि नगर निगम रोड कटिंग के मामलों में कोई कार्रवाही नहीं कर रहा है। नई बनी सड़कों को खोदने पर कोई नीति नहीं है। इंजीनियर लापरवाही बरत रहे हैं जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है।

हमारे पास अनुमति है
फॉल्ट के कारण सप्लाई बंद हो गई थी, इसकी मरम्मत के लिए खोदाई की गई जिसकी अनुमति हमारे पास है, नगर निगम के अधिकारियों ने जो निर्देश दिए हैं, उनके अनुसार सड़क की मरम्मत की जा रही है। - शैलेष देसाई, उपाध्यक्ष, टोरंट पावर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें