फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, 50 नए संक्रमित मिले, स्वस्थ होने की दर बढ़ी

Wed, 14 Oct 2020 01:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थम नहीं रहा। मंगलवार को एक और संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों का आंकड़ा 133 हो गया है। 50 नए मरीज भी मिले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्केश्वर निवासी 65 वर्षीय सांस रोगी की मौत से मंगलवार को संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 133 पर पहुंच गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सांस रोगी की एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


50 नए मरीज और मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6459 पर पहुंच गया है। इनमें 5774 मरीज ठीक हो गए हैं। 562 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले में 223014 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


स्वस्थ दर 89.26 फीसदी पर

कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़कर 89.26 पर पहुंच गई है। एक महीने पहले 13 सितंबर को स्वस्थ दर 77.49 फीसदी पर थी। प्रति 100 मरीजों की जांच में तीन संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि प्रति 100 संक्रमितों में दो मरीजों की मृत्यु हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक सहित 50 मरीज मिले, 17 की उम्र 60 से अधिक

मंगलवार को निजी चिकित्सक समेत कोरोना वायरस के 50 नए मरीज मिले। इसमें 17 मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक की है। ताजगंज, न्यू नगला पदी और निर्भय नगर में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।
 
वीर नगर दयालबाग, चावली, गोपालपुरा, न्यू विजय नगर, छीपीटोला, मलपुरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, सेवला, पुष्पांजलि वाटिका देवरी रोड, मधु नगर, ताजगंज, शास्त्रीपुरम, न्यू आगरा, खेरिया मोड़, जयपुर हाउस, शारदा सिटी शमसाबाद, डिफेंस कॉलोनी, द्वारिका रेजीडेंसी रोहता,  बोदला, कुबेरपुर, आगरा कैंट, सदर भट्टी में संक्रमित मिले। 
 
बरौली अहीर, नगला अरहर, बरौली अहीर, ग्यासपुरा, केदार नगर, नमक की मंडी, देव नगर, खंदारी, नेहरू नगर, बालूगंज, बाह, अवधपुरी, पथवारी, प्रताप नगर, नीरज नगर, धिमश्री, कृष्णापुरी, कन्हैया कुंज, नार्थ विजय नगर, ककरैठा, उखर्रा, अंबेडकर नगर, नगला मेवाती और अर्जुन नगर में भी कोरोना के मरीज मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें