फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल रखा जाएगा जमीन खरीद का प्रस्ताव

Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
airport
विज्ञापन
 शहर में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए करीब 55 हेक्टेयर जमीन की खरीद का प्रस्ताव बनाने को सदर तहसील के अधिकारी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। जमीन खरीद का प्रस्ताव शनिवार को लखनऊ में मुख्य सचिव समक्ष पेश किया जाना है। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिविल एन्क्लेव के लिए खरीदी जा रही करीब 24.3 हेक्टेयर जमीन के अतिरिक्त करीब 55 हेक्टेयर जमीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए खरीदी जानी है। प्रशासन ने सदर तहसील के गांव धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा गांवों की जमीन का चयन किया है। यहीं के 347 काश्तकार सिविल एन्क्लेव के लिए जमीन दे रहे हैं। गुरुवार शाम तक इनमें से करीब 300 किसानों ने सहमति पत्र दे दिए हैं।
एसडीएम सदर ने बताया कि किसानों की सहमति के बाद जमीनों का नक्शा, वर्तमान सर्किल रेट और किसानों को सर्किल रेट से चार अधिक भुगतान करने पर प्रस्तावित मुआवजा राशि आदि का आंकलन किया जा रहा है। काश्तकारों, जमीन के हिस्सेदारों आदि का विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक, जमीन की खरीद के लिए सरकार को करीब 160 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। तहसील के अधिकारियों को प्रस्ताव शुक्रवार शाम तक तैयार करना होगा। शनिवार को लखनऊ में मुख्य  सचिव दीपक सिंघल की अध्यक्षता में बैठक होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें