फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला की मार, खेत में सड़ रहे हैं टमाटर

विज्ञापन
जाडे पाले की मार: खेत में सड रहे टमाटर, बाह जैतपुर के गांवों के किसान लागत डूबने से परेशान - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। कड़ाके की ठंड के साथ फसलों पर पाला पड़ने लगा है। इसकी सबसे ज्यादा मार टमाटर पर पड़ी है। खेतों में टमाटर सड़ने के साथ पौधे भी मुरझाने लगे हैं। इससे किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि मौसम की मार से लागत निकलनी भी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

बाह के वर का पुरा गांव के राम प्रकाश ने बताया कि एक बीघा में टमाटर की फसल तैयार की थी। करीब 30 हजार की लागत आई है। अब तक सिर्फ चार हजार रुपये के टमाटर बेच पाए हैं। पाला पड़ने से टमाटर के पौधे मुरझा कर सूखने लगे है। टमाटर भी सड़ने लगे हैं। हिंगोट खेड़ा के किसान राम रतन ने बताया कि पाला के कारण खेतों में टमाटर सड़ रहा है। कमाई तो दूर लागत भी डूब गई है।
बाह और जैतपुर के गांवों में ठंड और पाला से टमाटर की फसल में नुकसान की कमोवेश यही स्थिति है। किसान जोधाराम, प्रमोद सिंह, राम नरेश, पुरुषोत्तम सिंह, सुरेंद्र सिंह, छोटेलाल, राम सेवक, बाबूराम, जनवेद सिंह, गंगा सिंह, प्रताप सिंह, राकेश सिंह आदि ने नुकसान का आकलन कराकर मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें