फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: इतना महंगा हुआ टमाटर, दाम सुन लोगों के चेहरे हुए लाल; जानें सब्जियों के रेट

Wed, 28 Jun 2023 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Tomato Today Price: टमाटर का भाव आसमान छू रहा है तो वहीं अन्य सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोत्तरी से रसोई की बजट बिगड़ गया है। 
 
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tomato Price: इन दिनों बारिश के कारण टमाटर व अन्य सब्जियों के दाम सुन लोगों के चेहरे लाल पड़ रहे हैं। धनिया, मिर्च, अदरक, टमाटर, तोरई, लहसुन महंगा होने से सभी की रसोई का बजट बिगड़ गया। जहां महिलाएं एक हफ्ते पहले टमाटर एक किलो खरीद रही थी तो वहीं अब पावभर से काम चला रही हैंं।
विज्ञापन


बारिश से खेतों में पानी भर जाने से सब्जियां सड़ने के कारण आस-पास के जिलों से इसे मंगाना पड़ रहा है। आढ़ती तरुण जैन ने बताया कि इससे बाजार में सब्जियां महंगी हो गई हैं। सब्जी विक्रेता राजेश अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण हर साल सब्जी महंगी हो जाती है। क्योंकि पानी के कारण फसल खराब हो जाती है।
 

महंगाई से आमआदमी है परेशान

गृहिणी श्वेता यादव ने बताया कि सब्जी महंगी होने से आम आदमी को बहुत परेशानी हो रही है। परिवार में छह लोग हो तो रोजाना 1 किलो सब्जी खरीदनी ही पड़ती है। महंगी सब्जी के कारण सब्जी खरीदने में कटौती करनी पड़ रही है। वहीं कुसुम का कहना है कि दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। इन दिनों सब्जी के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। टमाटर , हरी मिर्च, अदरक , हरी सब्जियां पर इतने दाम तो नहीं बढ़ने चाहिए।


 
विज्ञापन

सब्जियां   एक हफ्ते पहले दाम प्रति किलो        मौजूदा कीमत
टमाटर   20 रुपये 100 रुपये
तोरई         10 रुपये     30-40 रुपये
धनिया 10-20 रुपये     50 रुपये
अदरक 120 रुपये 180 रुपये
लहसुन     50-60 रुपये       100 रुपये
हरी मिर्च     10 रुपये     40 रुपये
अरबी   23-24 रुपये   36 रुपये
प्याज     5-7 रुपये     12-15 रुपये
नींबू   60 रुपये       80 रुपये

                                                    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें