फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल कर्मियों की गुंडई, बैंककर्मी व उनके परिजनों को पीटा

Mon, 28 Oct 2019 03:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल कर्मियों की गुंडई सामने आई है। एक्सप्रेसवे के 21वें माइल स्टोन पर टोल शनिवार शाम कहासुनी के दौरान टोलकर्मियों ने बैंक कर्मी, उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित ने घटना की तहरीर फतेहाबाद थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इटावा के जसवंतनगर के गांव बलरई निवासी मनीष सिंह पुत्र देवी दयाल आगरा में एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं। वो दिवाली पर शनिवार की शाम अपने छोटे भाई अवनीश और पत्नी और बच्चों के साथ कार से गांव जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 21 नंबर पर उनकी कार में पीछे से किसी और कार की टक्कर लग गई। इससे दोनों कार सवारों में हल्की कहासुनी हो गई।

बैंककर्मी का आरोप है कि इस दौरान जब उन्होंने टोल कर्मियों से रास्ता खुलवाने के लिए कहा, तो टोल कर्मियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उन्हें अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें