फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण: 3.25 करोड रुपये फंस गए ग्राम निधि के खातों में

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत शौचालय निर्माण के 5450 लाभार्थियों की जारी की गई द्वितीय किश्त की 3.25 करोड़ रुपये की धनराशि ग्राम निधि के खाते में फंस गई है। अब लाभार्थियों को इस धनराशि के चैक पाने के लिए इंतजार करना होगा। अवकाश के कारण अभी तक प्रशासक अपना चार्ज नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए सर्वे की सूची में 5450 लाभार्थियों का चयन किया गया। इस सूची के लाभार्थियों को योजना के तहत शौचालय निर्माण की पहली किस्त जारी होने के बाद शौचालय निर्माण शुरू करा दिया गया, ये लाभार्थी अपना निर्माण पूरा कराने के लिए धन के लिए टकटकी लगाए हुए थे। विभाग ने 23 दिसंबर को ग्राम निधि के खाते में धन जारी कर दिया, लेकिन धन जारी होने के दो दिन बाद ही प्रधानी का कार्यकाल समाप्त हो गया।
इस कारण प्रधान इन लाभार्थियों को योजना के चैक जारी नहीं कर सके, अब यह धन ग्राम निधि के खातों में फंस गया है। वैसे ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति तो हो गई है। एडीओ पंचायत प्रशासक नियुक्त हो गए है, लेकिन तीन दिन के अवकाश के चलते अभी तक वे अपना चार्ज नहीं ले सके है। वहीं ग्राम निधि खातों में उनके डिजिटल हस्ताक्षर का कार्य भी नहीं हो सका है। डोंगल भी नए सिरे से तैयार होंगे। जिससे इन लाभार्थियों को योजना का लाभ पाने के लिए अब कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें