फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपदी पर किया गया दीपदान, गंगा मैया की उतारी महा आरती

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में हरिपदी घाट पर सजाई गई दीपमाला - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। गंगा सेवा परिवार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में मार्गशीर्ष द्वादशी के दिन हरिपदी के पांच छतरी वाले घाट पर दीपदान कर महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की गई। दीपदान एवं महाआरती का मनोरम दृश्य लोगों ने जहां नयनों में कैद किया वहीं मोबाइल में भी लोगों ने फोटो ग्राफी की।
विज्ञापन

पंडित नरेश वरवारिया ने कहा कि मार्गशीर्ष द्वादशी के दिन भगवान नारायण ने वराह रूप का त्याग इसी कुंड में आज ही के दिन किया था। तभी से ऐसा वरदान है कि अस्थियां आज कलयुग में भी 72 घंटे में रेणु रूप हो जाती है। आज के दिन स्नान दीपदान आदि शूकर क्षेत्र में करने से अन्य तीर्थों की अपेक्षा सहस्त्र गुना फल प्राप्त होता है। जिससे व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाआरती व दीपदान कार्यक्रम में अनुज तिवारी, गणेश वरवारिया, पंडित दिलीप शास्त्री, हरिओम पचौरी, शिव वेदेल, गुरुदत्त निर्भय, गोपाल ,बलदेव, सचिन वशिष्ठ, दुर्गेश आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें