होली- श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेहंदी की होली (फाल्गुन महोत्सव), श्री दाऊजी खाटूश्याम मंदिर, कटरा जोगीदास, ताजगंज, शाम 7 बजे।
शोभायात्रा- श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा, श्री मनकामेश्वर मंदिर, रावत पाड़ा, दोपहर 12 बजे।
मंचन- श्री चैतन्य महाप्रभु लीला एवं श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के अंतर्गत श्याम सगाई होली लीला, नवीन गल्ला मंडी परिसर, फिरोजाबाद रोड, रात 8 बजे।
कथा- शिव महापुराण कथा का आयोजन, नियर पुलिस चौकी खेरिया मोड़, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
महायज्ञ- ग्रेटर कमला नगर जैन समाज की ओर से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ, महावीर दिगंबर जैन मंदिर ग्रेटर कमला नगर डी ब्लॉक, विधान सुबह 8 से 11 बजे और शाम कार्यक्रम शाम 6 से 8 बजे तक।
- शालीमार एन्क्लेव जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एन्क्लेव कमला नगर, सुबह 9 बजे।
फूलबंगला- दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड पर फूलबंगला और भंडारे का आयोजन, शाम 7 बजे।
लड्डू होली- महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में फूल और लडडू की होली, भजन संध्या का आयोजन, शाम 6 बजे।
वार्षिकोत्सव- रावली सिद्ध हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव, शाम 4 बजे।
स्वास्थ्य
विमोचन- दो दिवसीय न्यूरो आईडीकॉन के आयोजन का पोस्टर विमोचन, होटल भावना क्लार्क इन, शाम 4 बजे।
जागरूकता- नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम, पीएल पैलेस, संजय प्लेस, दोपहर 3 बजे।
-
शिक्षा
सेमिनार- इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस की ओर से कैंसर अवेयरनेस पर एक दिवसीय सेमिनार, खंदारी में दोपहर 12 बजे।
-
अन्य
फैशन शो- ओडीओपी व वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम की ओर से धरोहर फ्यूजन शो (फैशन शो), ताज महोत्सव, मुख्य मंच, शाम 7 बजे।
परिधान शो- ताज महोत्सव में भारतीय परिधान शो, मुक्ताकाशीय मंच, दोपहर 2:30 बजे।
कवि सम्मेलन- भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से काव्य रस फाल्गुन महोत्सव (कवि सम्मेलन) लेमन ट्री होटल, खंदारी, रात 8 बजे।
संगोष्ठी- रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से वित्तीय जागरूकता संगोष्ठी, होटल हॉलिडे इन, शाम 4:30 बजे।
सेमिनार- टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा की ओर से ताज सेमिनार का आयोजन, डबल ट्री बाय हिल्टन फतेहाबाद रोड, पूर्वाह्न 11 बजे।