फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: दयालबाग में दंपती संक्रमित मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 10

Thu, 18 Feb 2021 09:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले में कोरोना संक्रमण के दो और नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को दयालबाग निवासी दंपती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10515 पहुंच गई है। 10329 मरीज ठीक हो गए हैं। अब कोरोना संक्रमण के 10 सक्रिय मामले रह गए हैं। 

विज्ञापन

 
आज 6760 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका

जिले में गुरुवार को 6760 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके वर्मन के मुताबिक जिन लोगों को टीका लगना है, उन्हें संदेश भेज दिया गया है। 60 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, 19 फरवरी को 1907 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगेगी। 

एसएन मेडिकल कॉलेज में पांच लाख नमूनों की हुई जांच
कोरोना वायरस महामारी के दौरान एसएन के कोविड अस्पताल में 1800 से अधिक मरीजों का इलाज मिला। माइक्रो बायलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब में पांच लाख से अधिक नमूनों की जांच भी हो चुकी है। विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि एसएन में आगरा के अलावा मैनपुरी, मथुरा, एटा, सहारनपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, हापुड, जालौन, कन्नौज से आए नमूनों की भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें