फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Wed, 30 Mar 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
आज से होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आज (30 मार्च) से शुरू होगा। हालांकि कई शिक्षक संगठनों ने मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की है। पहले दिन कम उत्तर पुस्तिकाएं जांचे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

 जिले में इस बार छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पिछले कई वर्षों से पांच केंद्र बनाए जाते थे। फतेहचंद इंटर कालेज, तोता का ताल इस बार बढ़ा है। मूल्यांकन कार्य में राजकीय से 577, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों से 3084 परीक्षक, 307 डिप्टी हेड लगाए गए हैं। मूल्यांकन की अवधि 30 मार्च से 15 दिन है। इस समयावधि में कार्य होने की संभावना कम है। अभी तक केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंचीं हैं। कई ट्रक मंगलवार को आए।
 
विभिन्न मांगों के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट, पांडे गुट पहले ही मूल्यांकन बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुरई गुट) शहीद स्मारक में हुई बैठक में मूल्यांकन के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश पचौरी, जिलामंत्री पंकेश भदौरिया, मंडलाध्यक्ष कुंजविहारी राना, मंत्री विमल कुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडे गुट) के जिलाध्यक्ष डा. भोजकुमार शर्मा ने बहिष्कार को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क भी किया।
विज्ञापन


बुधवार से निर्धारित समय से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य होना है। किसी शिक्षक संघ ने बहिष्कार के संबंध में कार्यालय में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


दिनेश कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक

मूल्यांकन केंद्र             परीक्षक     डिप्टी हेड
आरबीएस                 402          43
एमडी जैन                 460          50
जीआईसी                  466          46
साकेत विद्यापीठ           490          48
बैप्टिस्ट हा.से. स्कूल         753          68
फतेहचंद                   513          52
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें