फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ताजनगरी में संभलकर निकलें नहीं तो 'मुसीबत' में फंस सकते हैं आप

Sun, 30 Sep 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी के बावजूद यदि आप किसी जरूरी काम या घूमने के लिए आगरा में घूमने की योजना बना रहे हैं तो संभलकर निकलिए। क्योंकि आज सुरक्षा प्रहरी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 60 हजार परीक्षार्थी शहर में होंगे। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। 
विज्ञापन


इसी बीच उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी शहर में होंगे। इसके चलते फतेहाबाद और माल रोड पर कई बार यातायात बंद रहेगा। छुट्टी पर ताजमहल देखने आने वालों की भीड़ पूर्व की तरह से रहेगी ही। ऐसे में शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन सकती है।

भारतीय खाद्य निगम, लखनऊ की ओर से सुरक्षा प्रहरी की लिखित परीक्षा 136 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। बहुत से परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी होंगे। इसको देखते हुए प्रशासन ने रोडवेज और रेलवे दोनों को सचेत कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दो-दो वीवीआईपी

वहीं, उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति भी लगभग 12:30 बजे ताजमहल के दीदार के लिए आएंगे। वो तीन बजे तक शहर में होंगे। ताजमहल और खेरिया हवाई अड्डे के बीच का रास्ता उनके आने और जाने के दौरान बंद रहेगा। 

इससे पहले राष्टपति के स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लगभग सुबह 11 बजे शहर पहुंचेंगे। वो भी दोपहर तीन बजे तक शहर में होंगे। उनके लिए भी सर्किट हाउस से खेरिया हवाई अड्डे के बीच का रास्ता बंद रहेगा। परीक्षा के बीच वीवीआईपी भ्रमण के चलते शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ रोडवेज विभाग को सूचित कर दिया गया है। ताकि वह पहले से ही पर्याप्त तैयारियां कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें