रिटायर्ड अफसर एससी जैन और बंधक पड़ी नौकरानी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सिकंदरा के मंगलम विहार में बदमाशों ने रिटायर्ड आयकर आयुक्त एससी जैन और उनकी नौकरानी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश एससी जैन की अंगूठियां, ब्रेसलेट, चेन और नौकरानी से नकदी, मोबाइल लूटकर ले गए।
पुलिस के आने पर सायरन की आवाज सुनकर बदमाश भाग गए। उनके साथ एससी जैन का ड्राइवर रिंकू भी कार लेकर भाग गया। उस पर साजिश का शक है। बदमाश पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए हैं।
एससी जैन तीन साल से मंगलम विहार के एक मकान में किराए पर रह रहे हैं। उनके साथ उनकी नौकरानी रेविका रहती है। जैन की पत्नी कुसुम जैन, तीन बेटियां और एक बेटा नोएडा में रहते हैं। शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। नौकरानी के हाथ और मुंह टेप से बांध दिए।