फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जनपद को मिलेंगे 121 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले को बृहस्पतिवार को 121 शिक्षक मिल जाएंगे। इन शिक्षकों को ज्वाइनिंग कराने के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। शिक्षकों को सबसे पहले बीएसए कार्यालय पर ज्वाइनिंग कराई जाएगी। इसके बाद पांच फरवरी को ऑनलाइन विद्यालय का आवंटन होगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा अतंरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया के बाद जिले में बाहरी जनपदों से 121 शिक्षक आए हैं। शिक्षकों को ज्वाइन कराने के लिए बीएसए कार्यालय पर एक काउंटर की व्यवस्था की गई है। यहां शिक्षकों के सभी अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।
स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षको की अवरोही क्रम में सूची तैयार की जाएगी। सबसे पहले शिक्षक विहीन विद्यालय में दो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। एकल शिक्षक विद्यालय में कम से कम एक शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसके बाद दो शिक्षक वाले विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर शिक्षक की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

जिले में अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षकों के ज्वाइनिंग कराने के लिए व्यवस्था बना ली गई है। शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन शासन की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

- अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें