आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के चार मरीज और मिले हैं। देव नगर खंदारी में पति-पत्नी, गोकुलपुरा में 38 साल की महिला और एयर फोर्स स्टेशन एरिया में एक मरीज मिला है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,568 पहुंच गई है।
इसमें से 175 की मौत हो चुकी है और 10,369 डिस्चार्ज हो गए हैं। 24 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में 595842 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जनपद में रिकवरी रेट 98.11 फीसद है। इससे पहले गुरुवार को भी आगरा में तीन संक्रमित मिले थे।
फिरोजाबाद में कोरोना: अपर जिला जज सहित छह लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमण से युवती की मौत
एसएन: नहीं ठीक हुई एमआरआई मशीन, 15 मरीज लौटे
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियो डायग्नोसिस सेंटर की एमआरआई मशीन शुक्रवार को भी ठीक नहीं हो पाई। यहां आए करीब 15 मरीज बिना एमआरआई कराए लौट गए। मजबूरी में प्राइवेट सेंटर पर एमआरआई करवानी पड़ी। रेडियो डायग्नोसिस सेंटर के विभागाध्यक्ष डॉ. हरी सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण मशीन कार्य नहीं कर रही है। मशीन का एक आवश्यक पार्ट आ गया है, शनिवार तक मशीन ठीक हो जाएगी।