फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना: अपर जिला जज सहित छह लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमण से युवती की मौत

Sat, 20 Mar 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,968
  • कोरोना संक्रमित 24 वर्षीय युवती की मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शुक्रवार को अपर जिला जज सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें जिला कारागार में आजीवन कारावास काट रहा एक बंदी भी शामिल है। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,968 पहुंच गया है। वहीं, आगरा में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। अब मृतकों की संख्या 69 और सक्रिय केस बढ़कर 25 हो गए हैं। 
विज्ञापन


जज कंपाउंड निवासी अपर जिला जज को पिछले कई दिनों से बुखार था। उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट में संक्रमण होने की पुष्टि की है। इसके बाद महिला जज के पति, सास, पुत्री सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इधर, जिला कारागार में एक बंदी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। वहीं जाटवपुरी निवासी एक 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। 

मथुरा: अखिलेश यादव ने किए राधारानी के दर्शन, मंदिर में लगे मोदी-मोदी के नारे, सपा मुखिया ने किया कुछ ऐसा
विज्ञापन


कोरोना : सख्ती से कराया जाएगा मास्क पहनने का पालन
गैर प्रांतों में कोरोना संक्रमण के प्रभाव के मद्देनजर जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने बाजार, भीड़ वाले स्थान, स्कूल, कॉलेजों में सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनने की अनिवार्यता लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए सीएमओ ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी सर्विलांस टीमों को बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी में लगा दिया है। कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

सीएमओ ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी सक्रियता
सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गैर जनपद और प्रांतों के देहात क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है। हालांकि फिरोजाबाद जनपद में कोरोना अभी काबू में है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने योजना बनाना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन के अलावा स्कूल, कॉलेज में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही मास्क और दो गज की दूरी का पालन सख्ती से कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। 

घर-घर दस्तक देगी टीमें
स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीमें गांवों में घर-घर दस्तक देंगी। यदि कोई व्यक्ति बाहर से आया है तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देंगी। स्वास्थ्य विभाग ऐसे व्यक्तियों की कोरोना जांच करेगा। यदि व्यक्ति में खांसी, जुकाम या अन्य कोरोना के लक्षण हैं तो उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। 

कोविड अस्पताल में फिर बढ़ी सक्रियता
फिरोजाबाद। विगत दिनों कोविड अस्पताल में महज एक मरीज था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश स्टाफ को मूल पदों पर तैनाती दे दी थी। अब कोविड अस्पताल में 10 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी फिर लगा दी गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें