आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस का कोई नया मरीज नहीं मिला है। 18 मरीज अभी भी इलाज करा रहे हैं। स्कूल-कॉलेज में भी टारगेट सैंपलिंग के तहत 350 छात्र और स्टाफ के नमूनों की भी जांच की, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में अब तक 175 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 10365 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 18 है। वहीं अब तक 5,89756 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। जनपद में रिकवरी रेट 98.17 प्रतिशत है।
एटा में कोरोना: एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, सैंपल लेने के लिए इन स्थानों पर चलेगा विशेष अभियान
कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए बुजुर्गों में उत्साह है। 15 दिन में 18727 बुजुर्गों ने टीका लगवाया है। सोमवार को भी 110 बूथों पर तीन हजार ने टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि एक मार्च से बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार 18727 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। देहात में टीकाकरण बढ़ाने के लिए एएनएम, आशा, ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को 110 बूथों पर तीन हजार ने पहली डोज और 800 स्वास्थ्यकर्मी-फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई है।