फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद को बढ़े हाथ, अब दुआओं की दरकार

Fri, 01 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अंश्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मदद से ब्लड कैंसर से पीड़ित मासूम अंश का एसजीपीजीआई, लखनऊ में इलाज शुरू हो गया। गुरुवार को ब्लड सैंपल लिए गए। शुक्रवार सुबह तक रिपोर्ट आएगी। पिता कृष्णदत्त उप्रैती का कहना है कि डाक्टर इलाज कर रहे हैं। उन्हाेंने शहरवासियों से अंश के जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की है।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अंश को एडमिट कराने के लिए पहुंचे। बेहतर इलाज कराने का आश्वासन दिया। वह एस्टीमेट भी ले गए। अंश के माता-पिता एसजीपीजीआई की सुविधाओं से संतुष्ट हैं। कृष्णदत्त ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि संस्थान में पहुंचने के बाद अंश कुछ घबराया हुआ था। उसको समझाया गया कि इलाज कराने से वह जल्द ठीक हो जाएगा। इसके बाद उसने ब्लड सैंपल दिए।
बता दें कि 11 साल के अंश ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इलाज के लिए पत्र लिखा था। तीन वर्ष के इलाज में करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए। घर और जेवर तक बेचने पड़े। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार को अंश को स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा से लखनऊ ले जाया गया। अंश आवास विकास कालोनी में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें