बास्केटबाल में लखनऊ-वाराणसी चैंपियन
- फोटो : Amar Ujala
होली पब्लिक स्कूल में आयोजित 22वीं प्रदेशीय सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में लखनऊ और बालिका वर्ग में वाराणसी चैंपियन बना। पुरस्कार वितरण समारोह में मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी आरए बबीता साहू ने विजेता टीमों को ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
बालक वर्ग के फाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 60-51 और बालिका वर्ग में वाराणसी ने गोरखपुर की टीम को 49-32 अंकों के अंतर से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए बालक वर्ग के मुुकाबले में बागपत ने आगरा को 39-29 के अंतर से हराया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में केडी सिंह, राधा तोमर, भूपेंद्र शाही, पंकज सिन्हा, सुधीर नारायण आदि मौजूद रहे। निर्णायकों में अनुपम शर्मा, शैलेंद्र सोनी, सचिन दत्त जोशी, शशांक सिरोही, राहुल सक्सेना रहे। मोस्ट अपकमिंग प्लेयर का अवार्ड आगरा के रितिक दीक्षित को दिया गया। संचालन रीनेश मित्तल, अतिथियों का स्वागत जितेंद्र जैन और धन्यवाद ज्ञापन डा. हरी सिंह ने किया।