फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टाइटन क्रिकेट अकादमी, इलेवन स्टार और खेरागढ़ सुपर किंग्स ने जीते मैच

विज्ञापन
पुरस्कार देते अति​​थि
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा में आगरा कैंट स्थित गोवर्धन स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें टाइटन क्रिकेट अकादमी, इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब और खेरागढ़ सुपर किंग्स ने अपने-अपने मैच जीते। शुभारंभ सांसद राजकुमार चाहर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला टाइटन क्रिकेट अकादमी और अवंती इलेवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटन क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 10 ओवरों में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवंती इलेवन की टीम 52 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में दिव्यांग ने 3 विकेट लिए। टाइटन क्रिकेट अकादमी के दिव्यांश चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने पुरस्कार दिया।
दूसरा मुकाबला बेसिक इलेवन और इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ। इसमें बेसिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। मोहित ने 16 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट खोकर अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गजेंद्र ने 21 रनों की पारी खेली। शानदार गेंदबाजी के लिए शिवा जादौन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राजू लवानिया एवं राजीव जैन ने पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला खेरागढ़ सुपर किंग्स और स्प्लेंडिड इलेवन के बीच हुआ। इसमें खेरागढ़ सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। टीम की ओर से पाशा ठाकुर ने 25 रन बनाए। स्प्लेंडिड इलेवन की ओर से अरविंद और रतन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्प्लेंडिड इलेवन की टीम 60 रन ही बना सकी। नीरज ने 20 रन बनाए। खेरागढ़ सुपर किंग्स की ओर से अभय राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3, कुलदीप ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभय राणा को बॉक्सर आशीष कुमार एवं संदीप सिंह दिया। अंपायर सुरेंद्र सिंह, रवि कसान, विपिन सोलंकी और अजीत रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग की जिम्मेदारी कौशल शर्मा ने संभाली। आयोजन समिति से सतेंद्र यादव, जितेंद्र बघेल, योगेश उपाध्याय, राजेंद्र जलाल, धीरज शर्मा, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें